RESHAM SAHU / Tue, Aug 11, 2026 / Post views : 5
छत्तीसगढ़ में मानसून के बीच आकाशीय बिजली लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में वज्रपात की घटनाओं में जनहानि की खबरें सामने आई हैं। हालिया रिपोर्ट के अनुसार कोरबा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हुई है। वहीं इससे पहले एमसीबी जिले में भी वज्रपात की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत और 5 लोगों के घायल होने की घटना सामने आई थी।
मौसम के लगातार बदलते मिजाज के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने भी आने वाले समय में कई इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली की संभावना को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।
विशेषज्ञों और प्रशासन की सलाह है कि गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, खेत, पेड़ और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें। बारिश और बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित पक्की इमारत में रहना सबसे सुरक्षित माना जाता है।
लगातार हो रही वज्रपात की घटनाओं ने ग्रामीण और खेतों में काम करने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन की ओर से भी लोगों से मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।
Tags :
Chattisgarh
Wether alert
Aakashiybijli
Rainalert
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन