RESHAM SAHU / Mon, Aug 10, 2026 / Post views : 20
बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र के देवरी गांव स्थित श्मशान घाट में आधी रात कथित तंत्र क्रिया का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार, श्मशान घाट में तंत्र क्रिया से जुड़ी सामग्री के साथ कुछ तस्वीरें भी मिलीं। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने देर रात चार युवकों को वहां मौजूद देखा और उन्हें पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान तीन युवक मौके से भाग निकले, जबकि एक युवक ऋषिकेश कुमार को पकड़ लिया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान कथित तौर पर चीफ जस्टिस की तस्वीर के साथ प्रियंशु और ओम बोल की तस्वीरें भी वहां रखी हुई पाईं। बताया जा रहा है कि प्रियंशु और ओम बोल चाकूबाजी के एक मामले में जेल में बंद हैं और उनकी जमानत नहीं हो पा रही है। इसी बीच उनके साथियों द्वारा कथित रूप से तंत्र क्रिया का सहारा लिए जाने की बात सामने आई है।
हालांकि, तंत्र क्रिया का वास्तविक उद्देश्य और इसमें शामिल लोगों की भूमिका पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार तीन लोगों की तलाश जारी बताई जा रही है।
ग्रामीणों की सतर्कता से सामने आए इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
Tags :
छत्तीसगढ़
बिलासपुर
सीपत
तंत्रसाधना
बिलासपुरन्यूज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन