RESHAM SAHU / Sun, Aug 9, 2026 / Post views : 43
बांकी मोंगरा। नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा के अटल परिसर में इन दिनों प्रकाश व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। रात होते ही परिसर का बड़ा हिस्सा अंधेरे में डूब जाता है। परिसर में लोगों की सुविधा और सुंदरता के लिए लगाई गई कई लाइटें बंद पड़ी नजर आ रही हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थल होने के बावजूद यहां की लाइटों की नियमित निगरानी और रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने से परिसर में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

अटल परिसर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम से बना महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल है। ऐसे स्थान पर प्रकाश व्यवस्था का दुरुस्त रहना जरूरी है। लेकिन लाइटों के बंद रहने से नगर पालिका की व्यवस्थाओं और नियमित मॉनिटरिंग पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से मांग की है कि परिसर में बंद पड़ी लाइटों की जांच कर तत्काल मरम्मत कराई जाए और रात के समय पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन