Mon, 10 Aug
Breaking News
किलकारियों का गार्डन बना कचरा घर! : एसईसीएल गार्डन की बदहाली पर उठे सवाल | चांदीपुरा वायरस का कहर : गुजरात में 22 बच्चों की मौत 35 मामलों की पुष्टि के बाद केंद्र अलर्ट, गुजरात और राजस्थान में भेजी गई विशेष टीम | LPG e-KYC को लेकर जरूरी खबर, आज ही चेक करें अपना स्टेटस : गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अलर्ट! 16 अगस्त से पहले करा लें e-KYC, वरना बढ़ सकती है परेशानी | श्मशान में तंत्र साधना! तस्वीरों ने मचाई सनसनी : चीफ जस्टिस समेत युवकों की तस्वीरें मिलने से हड़कंप | अटल परिसर में अंधेरा : बंद पड़ी लाइटों से नगर पालिका की व्यवस्था पर उठे सवाल | अमरनाथ यात्रा पर रोक : पहलगाम-बालटाल दोनों मार्ग बंद, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन का फैसला | खरोरा की छात्राओं ने बनाया मानव शरीर का मॉडल : आराध्या साहू और गरिमा देवांगन की शानदार वैज्ञानिक प्रस्तुति | बांकी मोंगरा में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल : सड़क उखड़ी, भवनों में दरारें; जनता ने मांगा जवाब | FSSAI Energy Drink Label : FSSAI ने हाई-कैफीन वाले पेय पर ‘Energy Drink’ लेबल को लेकर सख्ती बढ़ाई है। कंपनियों की 90 दिन की समयसीमा बढ़ाने की मांग खारिज, राज्यों में कार्रवाई शुरू। | भूपेश बघेल सुप्रीम कोर्ट : पाटन विधानसभा चुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल को नहीं दी राहत। | किलकारियों का गार्डन बना कचरा घर! : एसईसीएल गार्डन की बदहाली पर उठे सवाल | चांदीपुरा वायरस का कहर : गुजरात में 22 बच्चों की मौत 35 मामलों की पुष्टि के बाद केंद्र अलर्ट, गुजरात और राजस्थान में भेजी गई विशेष टीम | LPG e-KYC को लेकर जरूरी खबर, आज ही चेक करें अपना स्टेटस : गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अलर्ट! 16 अगस्त से पहले करा लें e-KYC, वरना बढ़ सकती है परेशानी | श्मशान में तंत्र साधना! तस्वीरों ने मचाई सनसनी : चीफ जस्टिस समेत युवकों की तस्वीरें मिलने से हड़कंप | अटल परिसर में अंधेरा : बंद पड़ी लाइटों से नगर पालिका की व्यवस्था पर उठे सवाल | अमरनाथ यात्रा पर रोक : पहलगाम-बालटाल दोनों मार्ग बंद, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन का फैसला | खरोरा की छात्राओं ने बनाया मानव शरीर का मॉडल : आराध्या साहू और गरिमा देवांगन की शानदार वैज्ञानिक प्रस्तुति | बांकी मोंगरा में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल : सड़क उखड़ी, भवनों में दरारें; जनता ने मांगा जवाब | FSSAI Energy Drink Label : FSSAI ने हाई-कैफीन वाले पेय पर ‘Energy Drink’ लेबल को लेकर सख्ती बढ़ाई है। कंपनियों की 90 दिन की समयसीमा बढ़ाने की मांग खारिज, राज्यों में कार्रवाई शुरू। | भूपेश बघेल सुप्रीम कोर्ट : पाटन विधानसभा चुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल को नहीं दी राहत। | किलकारियों का गार्डन बना कचरा घर! : एसईसीएल गार्डन की बदहाली पर उठे सवाल | चांदीपुरा वायरस का कहर : गुजरात में 22 बच्चों की मौत 35 मामलों की पुष्टि के बाद केंद्र अलर्ट, गुजरात और राजस्थान में भेजी गई विशेष टीम | LPG e-KYC को लेकर जरूरी खबर, आज ही चेक करें अपना स्टेटस : गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अलर्ट! 16 अगस्त से पहले करा लें e-KYC, वरना बढ़ सकती है परेशानी | श्मशान में तंत्र साधना! तस्वीरों ने मचाई सनसनी : चीफ जस्टिस समेत युवकों की तस्वीरें मिलने से हड़कंप | अटल परिसर में अंधेरा : बंद पड़ी लाइटों से नगर पालिका की व्यवस्था पर उठे सवाल | अमरनाथ यात्रा पर रोक : पहलगाम-बालटाल दोनों मार्ग बंद, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन का फैसला | खरोरा की छात्राओं ने बनाया मानव शरीर का मॉडल : आराध्या साहू और गरिमा देवांगन की शानदार वैज्ञानिक प्रस्तुति | बांकी मोंगरा में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल : सड़क उखड़ी, भवनों में दरारें; जनता ने मांगा जवाब | FSSAI Energy Drink Label : FSSAI ने हाई-कैफीन वाले पेय पर ‘Energy Drink’ लेबल को लेकर सख्ती बढ़ाई है। कंपनियों की 90 दिन की समयसीमा बढ़ाने की मांग खारिज, राज्यों में कार्रवाई शुरू। | भूपेश बघेल सुप्रीम कोर्ट : पाटन विधानसभा चुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल को नहीं दी राहत। |

किलकारियों का गार्डन बना कचरा घर! : एसईसीएल गार्डन की बदहाली पर उठे सवाल

RESHAM SAHU / Mon, Aug 10, 2026 / Post views : 11

Share:

बांकी मोंगरा कोरबा । कभी बच्चों की किलकारियों और लोगों की चहल-पहल से गुलजार रहने वाला बांकीमोंगरा का एसईसीएल गार्डन आज बदहाली और कचरे के ढेर के बीच अपनी पहचान खोता नजर आ रहा है। कभी सुबह-शाम टहलने, व्यायाम और परिवार के साथ समय बिताने के लिए क्षेत्रवासियों की पसंद रहा यह गार्डन अब गंदगी और दुर्गंध से परेशान लोगों के लिए चिंता का कारण बन गया है।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में एसईसीएल की खदानों के धीरे-धीरे बंद होने के साथ ही गार्डन के रखरखाव पर भी ध्यान कम होता गया। नियमित सफाई, देखरेख और विकास के अभाव में गार्डन की हालत लगातार खराब होती चली गई।

कई बार उठी विकास की मांग, नहीं बदली तस्वीर

गार्डन के जीर्णोद्धार और विकास को लेकर स्थानीय लोगों तथा विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा समय-समय पर मांग उठाई जाती रही है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नजर नहीं आने से लोगों में नाराजगी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जिस गार्डन का उपयोग कभी बड़ी संख्या में लोग करते थे, आज वही जगह उपेक्षा की तस्वीर बन गई है।

गार्डन में कचरा फेंके जाने की शिकायत

सबसे गंभीर बात यह है कि गार्डन परिसर में एसईसीएल कॉलोनी क्षेत्र से निकलने वाला कचरा फेंके जाने की शिकायत सामने आ रही है। इसके अलावा सफाई व्यवस्था से जुड़े ठेकेदारों द्वारा भी यहां कचरा डाले जाने की बात कही जा रही है। वहीं नगर क्षेत्र से निकलने वाले कचरे को भी गार्डन परिसर के आसपास फेंके जाने की शिकायत है।

कचरे के ढेर और प्लास्टिक की पन्नियों के कारण पूरे परिसर का वातावरण खराब हो रहा है। दुर्गंध के चलते आसपास रहने वाले लोगों और गार्डन में आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कचरा खा रहे मवेशी, बढ़ा खतरा

गार्डन में जगह-जगह पड़े प्लास्टिक और खाद्य कचरे के कारण मवेशी भी यहां पहुंच रहे हैं। भोजन की तलाश में मवेशियों द्वारा प्लास्टिक की पन्नियां खाने की स्थिति पशुओं के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। ऐसे में यह मामला केवल सफाई तक सीमित नहीं, बल्कि पर्यावरण और पशु सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है।

फिर से बच्चों की किलकारियों से गूंजे गार्डन

स्थानीय लोगों का कहना है कि एसईसीएल को सामाजिक दायित्व के तहत इस गार्डन के संरक्षण और विकास की दिशा में पहल करनी चाहिए। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा और एसईसीएल प्रबंधन को आपसी समन्वय से गार्डन की सफाई, सौंदर्यीकरण, नियमित रखरखाव और कचरा फेंकने पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

लोगों की मांग है कि समय रहते गार्डन का जीर्णोद्धार कराया जाए, ताकि एक बार फिर यहां बच्चों की किलकारियां गूंजें और यह स्थान क्षेत्रवासियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और मनोरंजन का बेहतर केंद्र बन सके।

Tags :

छत्तीसगढ़

कोरबा

ऐसईसीएल कोरबा

नगरपालिकाबांकीमोंगरा

स्थानीयसमस्या

जनसमस्या

कोरबा न्यूज राष्ट्रीय सेवा जोहार

Share News:

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts