RESHAM SAHU / Mon, Aug 10, 2026 / Post views : 6
बलौदा बाजार । अंबुजा सीमेंट प्लांट परिसर में लोहे की चोरी करने वाले आरोपियों के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सुरक्षा गार्डों और पुलिस की घेराबंदी देखकर आरोपी चोरी में इस्तेमाल मैजिक वाहन को छोड़कर फरार हो गए थे।

पुलिस ने वाहन के नंबर के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और आरोपी होमेश रजक, पिता काशीराम रजक, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम मूढ़ीपार, थाना सिटी कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया। मामले में उसके अन्य साथियों की भी तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, चोरी किए गए सामान में करीब ₹1 लाख कीमत का लोहे का एंगल, प्लेट सहित अन्य लोहे का सामान शामिल था। पुलिस ने चोरी के सामान और घटना में प्रयुक्त मैजिक वाहन क्रमांक CG 04 PQ 0585 को जब्त किया है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस को चोरी का शत-प्रतिशत सामान बरामद करने में सफलता मिली है। मामले में आरोपी के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की वारदातों में शामिल लोगों में हड़कंप मचा है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
Tags :
राष्ट्रीय सेवा जोहार
छत्तीसगढ़
बलौदा बाजार
अंबुजा सीमेंट
सिटी कोतवाली
पुलिस एक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन