RESHAM SAHU / Tue, Aug 11, 2026 / Post views : 5
रांची। झारखंड में छात्र आंदोलन को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज झारखंड बंद का आह्वान किया है।
BJP का आरोप है कि छात्र अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा मार्च कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इसी के विरोध में पार्टी ने राज्यभर में बंद का आह्वान किया है।
बंद के दौरान बाजार, दुकान और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां प्रभावित होने की संभावना है। वहीं, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। छात्र आंदोलन और बंद को लेकर राज्य की राजनीति में भी बयानबाजी तेज हो गई है।
Tags :
Jharkhand news
Jharkhand sarkar
BJP jharkhand
Congress jharkhand
CMOjharkhand
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन