RESHAM SAHU / Mon, Aug 10, 2026 / Post views : 5
झांसी। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान झांसी मंडल की क्राइम विंग (D&I) और RPF टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन संख्या 18203 बेतवा एक्सप्रेस से करीब 63 लाख रुपये नकद बरामद किए।

चेकिंग के दौरान इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलने से रेलवे सुरक्षा टीम में हड़कंप मच गया। मामले में एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। बरामद नकदी के संबंध में आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है। अब आयकर विभाग द्वारा रकम के स्रोत और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
रेलवे की इस कार्रवाई को स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा व्यवस्था के तहत बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
Tags :
राष्ट्रीय सेवा जोहार
उत्तर प्रदेश
झांसी
बेतवा एक्सप्रेस
रेलवे चेकिंग
रेलवे सुरक्षा
आयकर विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन