RESHAM SAHU / Tue, Aug 11, 2026 / Post views : 6
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में अमेरिका ने वीजा नियमों के उल्लंघन और आपराधिक गतिविधियों के मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक अब तक 1,75,000 से अधिक वीजा रद्द किए जा चुके हैं।
विदेश विभाग के अनुसार, बड़ी संख्या में वीजा रद्द करने के मामले आपराधिक गतिविधियों से जुड़े हैं। इनमें DUI (शराब या नशे के प्रभाव में वाहन चलाना), मारपीट, यौन अपराध, बाल शोषण, धोखाधड़ी, चोरी और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं। इसके अलावा वीजा की शर्तों का उल्लंघन, इमिग्रेशन सिस्टम के दुरुपयोग और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में भी कार्रवाई की गई है।
अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई लगातार चल रही जांच और वीजा धारकों की निगरानी के तहत की जा रही है। ट्रंप प्रशासन ने इमिग्रेशन और वीजा नियमों को लेकर सख्त रुख अपनाया है।
Tags :
Rashtriya seva johar
America
Trunp
USvisa
Vaisa cancelled
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन