कटक, 15 अगस्त 2026।
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उड़ीसा के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्री दिलीप रे ने कटक में आयोजित तिरंगा यात्रा में सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोगों के साथ उन्होंने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर श्री दिलीप रे ने कहा, “तिरंगा यात्रा केवल एक मार्च नहीं है, बल्कि यह उस यात्रा की याद दिलाती है, जिसे हमने एक राष्ट्र के रूप में तय किया है और उस जिम्मेदारी का एहसास कराती है, जो हम उस भारत के निर्माण के प्रति निभाते हैं, जिसे हम आने वाली पीढ़ियों के लिए बनाना चाहते हैं।”
उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे गौरव, एकता और संप्रभुता का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने के साथ-साथ देश की प्रगति, लोकतंत्र की मजबूती और सामाजिक एकता के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा। श्री दिलीप रे ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
Tags :
Independence day
Katak
Dilip ray
Rajyasabha Sansad
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन