नई दिल्ली।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने स्वतंत्रता आंदोलन और देश निर्माण में कांग्रेस के योगदान को याद किया। इंदिरा भवन, दिल्ली में अपने संबोधन में उन्होंने महात्मा गांधी के ‘करो या मरो’ के नारे और भारत छोड़ो आंदोलन में युवाओं की भूमिका का उल्लेख किया।
खरगे ने कहा कि जब महात्मा गांधी ने ‘करो या मरो’ का नारा दिया और देश के सभी बड़े नेता जेलों में थे, तब देश के नौजवानों ने भारत छोड़ो आंदोलन को आगे बढ़ाया।
स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का किया उल्लेख:
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने केवल अंग्रेजी हुकूमत से मुक्ति का सपना नहीं देखा था, बल्कि गरीबी, बेरोजगारी, छुआछूत, अन्याय और भय से मुक्ति की भी कल्पना की थी।
उन्होंने कहा कि आजादी केवल सत्ता परिवर्तन नहीं थी, बल्कि हर भारतीय के जीवन को बेहतर बनाने का संकल्प थी। खरगे ने कहा कि कांग्रेस के हर प्रधानमंत्री ने इसी सोच को आगे बढ़ाया है।
नेहरू के विचारों का किया उल्लेख:
खरगे ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी अभिलाषा हर व्यक्ति के आंसू पोछने की रही थी। उन्होंने कहा कि जब तक लोगों की आंखों में आंसू हैं, तब तक काम पूरा नहीं माना जा सकता।
शास्त्री और इंदिरा गांधी के योगदान को याद किया:
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने देश में हरित क्रांति और श्वेत क्रांति की नींव मजबूत की, जबकि इंदिरा गांधी ने भारत की सैन्य और रणनीतिक शक्ति को मजबूत किया।
कांग्रेस के योगदान का किया उल्लेख:
खरगे ने कहा कि देश के निर्माण में कांग्रेस पार्टी का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि आज कुछ लोग लाल किले से यह कहते हैं कि सब कुछ उन्होंने ही किया है।
Tags :
Independence Day 2026
Mallikarjun khadge
INC president
CONGRESS
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन