Rashtriya Seva Johar / Fri, Aug 14, 2026 / Post views : 49
सुकमा/रायपुर। स्वतंत्रता दिवस से पहले छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में ‘बस्तर तिरंगा यात्रा 2026’ राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और शांति का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है। 12 अगस्त को नारायणपुर से शुरू हुई यह बाइक तिरंगा यात्रा आज 13 अगस्त को सुकमा जिले के दुर्गम और पूर्व नक्सल प्रभावित इलाकों से होकर गुजर रही है। यात्रा में उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा और वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप भी शामिल हुए हैं।
तिरंगे के साथ दुर्गम इलाकों तक पहुंचा संदेश:
बस्तर तिरंगा यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता, संविधान के प्रति सम्मान और शांति एवं विकास का संदेश दूरस्थ इलाकों तक पहुंचाना है। बाइकर्स का काफिला उन क्षेत्रों से गुजर रहा है, जिन्हें कभी नक्सल हिंसा के लिए जाना जाता था।
आज की यात्रा चिंगावरम, सुकमा, एर्राबोर, मनीकोंटा, दोरनापाल, पोलमपल्ली, बुर्कापाल, मिनपा-टाड़मेटला, चिंतलनार, जगरगुंडा, सिलगेर और टेकलगुड़ेम होते हुए आवापल्ली और फिर बीजापुर तक जाएगी। बीजापुर में यात्रा के रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है।
महिला बाइकर्स भी बनीं यात्रा का हिस्सा:
इस तिरंगा यात्रा में महिला बाइकर्स की विशेष भागीदारी भी रखी गई है। अलग-अलग जिलों से बाइक राइडर्स तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हो रहे हैं। स्थानीय युवा, स्वयंसेवी संगठन, महिला समूह, NCC, NSS, नेहरू युवा केंद्र, स्काउट-गाइड और जनप्रतिनिधियों की भी सहभागिता है।
Tags :
Tiranga Yatra
Flag March
Basata tiranga Yatra
Sukama
Naxali Kshetra
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन