RESHAM SAHU / Wed, Aug 12, 2026 / Post views : 10
ग्रामीण मजदूरों को रोजगार के कानूनी अधिकार के प्रति जागरूक करने और उन्हें मनरेगा के तहत काम दिलाने के लिए RGPRS अगले दो महीनों में देशभर में ‘काम मांगो अभियान’ चलाएगा।
अभियान के तहत संगठन वाले क्षेत्रों में प्रत्येक जिले के कम-से-कम एक ब्लॉक में मजदूरों को Form-6 के जरिए काम की मांग दर्ज कराने, रोजगार उपलब्ध कराने, मस्टर रोल में नाम सुनिश्चित कराने और समय पर मजदूरी भुगतान तक सहायता दी जाएगी।
RGPRS की ओर से प्रस्तावित VB-GRAM-G व्यवस्था से राज्यों पर पड़ने वाले संभावित अतिरिक्त वित्तीय बोझ और ग्रामीण रोजगार पर पड़ने वाले असर को भी तथ्यों के साथ जनता के सामने रखने की बात कही गई है।
कांग्रेस का कहना है कि ग्रामीण रोजगार की गारंटी मांग-आधारित होनी चाहिए और बजट वास्तविक जरूरत के अनुसार तय किया जाना चाहिए, ताकि काम मांगने वाला कोई भी मजदूर अपने अधिकार से वंचित न रहे।
Tags :
RGPRS
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन
इंडियन नेशनल कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन