Rashtriya Seva Johar / Mon, Aug 10, 2026 / Post views : 8
रायपुर। छत्तीसगढ़ के LPG उपभोक्ताओं के लिए एक नई सुविधा शुरू होने जा रही है। 15 अगस्त 2026 से रायपुर जिले में पहली बार 10 किलो क्षमता वाला पारदर्शी कंपोजिट LPG सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी खासियत यह है कि सिलेंडर की बॉडी पारदर्शी होने के कारण उपभोक्ता बाहर से ही अंदर बची गैस की मात्रा देख सकेंगे।
हल्का और जंगरोधी होगा सिलेंडर
नया सिलेंडर पारंपरिक लोहे के सिलेंडर की तुलना में काफी हल्का होगा। इसे फाइबर ग्लास और पॉलीमर जैसी सामग्री से तैयार किया गया है। इसकी वजह से जंग लगने की समस्या कम होगी और इसे उठाकर ले जाना भी आसान होगा।
4 घंटे में घर पहुंचेगा सिलेंडर
इस सुविधा की एक और खास बात तेज होम डिलीवरी है। पेट्रोलियम कंपनियों के मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग करने के बाद करीब 4 घंटे के भीतर सिलेंडर की डिलीवरी किए जाने की जानकारी सामने आई है। शुरुआत रायपुर से होगी और बाद में इसे प्रदेश के अन्य जिलों तक विस्तार दिया जा सकता है।
₹700 नहीं, करीब ₹715-730 में होगी रिफिल
सोशल मीडिया पर इस सिलेंडर को ₹700 में मिलने की चर्चा है, लेकिन उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार रायपुर में 10 किलो सिलेंडर की रिफिल कीमत करीब ₹715 से ₹730 के बीच रहने की जानकारी है। इसलिए फिलहाल इसे सीधे ₹700 का सिलेंडर कहना सही नहीं होगा।
नया कनेक्शन लेने पर कितना खर्च?
नए कनेक्शन के लिए करीब ₹3,000 की सिक्योरिटी डिपॉजिट और लगभग ₹250 रेगुलेटर शुल्क देने की जानकारी है। सिक्योरिटी राशि कनेक्शन बंद कराने पर वापस किए जाने की बात रिपोर्टों में कही गई है।
पुराने LPG उपभोक्ता भी ले सकेंगे
यह सुविधा केवल नए ग्राहकों तक सीमित नहीं होगी। पहले से घरेलू LPG कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ता भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत 10 किलो वाला कंपोजिट सिलेंडर ले सकेंगे। छोटे परिवारों, कम गैस खपत वाले लोगों और आसानी से सिलेंडर उठाने की जरूरत वाले उपभोक्ताओं के लिए यह विकल्प उपयोगी हो सकता है।
खास बात: पारदर्शी बॉडी की वजह से गैस खत्म होने से पहले ही उपभोक्ता सिलेंडर में बची गैस देख सकेंगे। इससे अचानक गैस खत्म होने की परेशानी कम होने की उम्मीद है।
Tags :
Raipur
Chhattisgarh
Transparent LPG gas
LPG gas 10kg
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन