RESHAM SAHU / Sat, Jul 11, 2026 / Post views : 30
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय विदेश नीति से जुड़े सेमिनार के दौरान भारत का गलत नक्शा दिखाए जाने पर भारतीय उच्चायोग की सेकंड सेक्रेटरी पूजा कुमारी झा ने तत्काल कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। प्रस्तुति के दौरान प्रदर्शित नक्शे में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाए जाने पर उन्होंने कार्यक्रम के बीच ही हस्तक्षेप करते हुए कहा कि "जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है तथा प्रदर्शित नक्शा तथ्यात्मक रूप से गलत है।"
यह घटना ढाका स्थित बांग्लादेश इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज़ (BIISS) में आयोजित सार्क से जुड़े एक सेमिनार के दौरान हुई। प्रस्तुति पूर्व बांग्लादेशी उच्चायुक्त अहमद तारिक करीम दे रहे थे। आपत्ति के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि नक्शा केवल "प्रस्तुतीकरण" के उद्देश्य से इस्तेमाल किया गया था और वास्तविक अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को दर्शाने का उद्देश्य नहीं था। इसके बावजूद पूजा कुमारी झा ने भारत का आधिकारिक रुख दोहराते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोगों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के मुद्दे पर तत्काल और स्पष्ट आपत्ति दर्ज कराने के लिए भारतीय राजनयिक की सराहना की है।
Tags :
#MEAindia
#HCI_dhaka
#DrSjaishankar
#PIB_india
#MIB_India
#poojakumarijha
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन