Fri, 07 Aug
Breaking News
भ्रष्टाचार पर विधानसभा में हंगामा : सदस्यों के बीच तीखी बहस से गरमाया सदन, सरकार और विपक्ष ने एक-दूसरे पर उठाए सवाल | Junior Asia Cup 2026 : भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयन, चीन में दिखाएंगी दम | : CGPSC 2021 परीक्षा मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ | NEET-UG 2026 : हर राउंड में नए सिरे से रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था, पहली सीट आवंटन सूची अगस्त के अंत तक आने की संभावना | छत्तीसगढ़ में बनेंगे 1460 गौधाम : गौ-संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल, 42 गौधामों में 5 हजार से अधिक पशुओं को मिल रहा आश्रय | handlooms की विविधता को दुनिया तक पहुंचाएं: PM मोदी : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर युवाओं से खास अपील, बोले- GRWM वीडियो बनाकर भारतीय बुनकरों को दें समर्थन | UPI Transaction Charge 2026 : PhonePe, Google Pay पर 2000 रुपये भेजने पर लगेगा चार्ज? वित्त मंत्री ने बताया पूरा सच | CGPSC SI परीक्षा विवाद : अभ्यर्थियों के नाम पर उठे सवाल, आयोग ने कहा- भ्रामक जानकारी से रहें सावधान | CG Ration ATM : छत्तीसगढ़ में ATM से मिल रहा राशन का चावल, भिलाई में शुरू हुई अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम सुविधा | Gold Rate Today : सोना ₹1.50 लाख के करीब, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें आपके शहर का ताजा रेट | भ्रष्टाचार पर विधानसभा में हंगामा : सदस्यों के बीच तीखी बहस से गरमाया सदन, सरकार और विपक्ष ने एक-दूसरे पर उठाए सवाल | Junior Asia Cup 2026 : भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयन, चीन में दिखाएंगी दम | : CGPSC 2021 परीक्षा मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ | NEET-UG 2026 : हर राउंड में नए सिरे से रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था, पहली सीट आवंटन सूची अगस्त के अंत तक आने की संभावना | छत्तीसगढ़ में बनेंगे 1460 गौधाम : गौ-संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल, 42 गौधामों में 5 हजार से अधिक पशुओं को मिल रहा आश्रय | handlooms की विविधता को दुनिया तक पहुंचाएं: PM मोदी : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर युवाओं से खास अपील, बोले- GRWM वीडियो बनाकर भारतीय बुनकरों को दें समर्थन | UPI Transaction Charge 2026 : PhonePe, Google Pay पर 2000 रुपये भेजने पर लगेगा चार्ज? वित्त मंत्री ने बताया पूरा सच | CGPSC SI परीक्षा विवाद : अभ्यर्थियों के नाम पर उठे सवाल, आयोग ने कहा- भ्रामक जानकारी से रहें सावधान | CG Ration ATM : छत्तीसगढ़ में ATM से मिल रहा राशन का चावल, भिलाई में शुरू हुई अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम सुविधा | Gold Rate Today : सोना ₹1.50 लाख के करीब, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें आपके शहर का ताजा रेट | भ्रष्टाचार पर विधानसभा में हंगामा : सदस्यों के बीच तीखी बहस से गरमाया सदन, सरकार और विपक्ष ने एक-दूसरे पर उठाए सवाल | Junior Asia Cup 2026 : भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयन, चीन में दिखाएंगी दम | : CGPSC 2021 परीक्षा मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ | NEET-UG 2026 : हर राउंड में नए सिरे से रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था, पहली सीट आवंटन सूची अगस्त के अंत तक आने की संभावना | छत्तीसगढ़ में बनेंगे 1460 गौधाम : गौ-संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल, 42 गौधामों में 5 हजार से अधिक पशुओं को मिल रहा आश्रय | handlooms की विविधता को दुनिया तक पहुंचाएं: PM मोदी : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर युवाओं से खास अपील, बोले- GRWM वीडियो बनाकर भारतीय बुनकरों को दें समर्थन | UPI Transaction Charge 2026 : PhonePe, Google Pay पर 2000 रुपये भेजने पर लगेगा चार्ज? वित्त मंत्री ने बताया पूरा सच | CGPSC SI परीक्षा विवाद : अभ्यर्थियों के नाम पर उठे सवाल, आयोग ने कहा- भ्रामक जानकारी से रहें सावधान | CG Ration ATM : छत्तीसगढ़ में ATM से मिल रहा राशन का चावल, भिलाई में शुरू हुई अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम सुविधा | Gold Rate Today : सोना ₹1.50 लाख के करीब, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें आपके शहर का ताजा रेट |

CG Ration ATM : छत्तीसगढ़ में ATM से मिल रहा राशन का चावल, भिलाई में शुरू हुई अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम सुविधा

Simran Mallick / Fri, Aug 7, 2026 / Post views : 46

Share:

रायपुर/भिलाई: छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में नई पहल शुरू की गई है। अब राशन कार्डधारियों को उचित मूल्य की दुकान पर लंबी कतार में खड़े होने के बजाय अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम के माध्यम से चावल लेने की सुविधा मिलेगी।

मार्च में सामने आया था ग्रेन एटीएम का प्लान

छत्तीसगढ़ में ग्रेन एटीएम की शुरुआत की योजना मार्च 2026 में सामने आई थी। रायपुर के शास्त्री मार्केट में प्रदेश के पहले पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर ग्रेन एटीएम शुरू करने की जानकारी दी गई थी। मशीन के जरिए लाभार्थी की पहचान सत्यापित करने के बाद निर्धारित मात्रा में चावल या अन्य खाद्यान्न प्राप्त करने की व्यवस्था प्रस्तावित की गई थी।

भिलाई के सुपेला में लगा अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम

दुर्ग जिले में भिलाई के सुपेला स्थित गदा चौक, अंबेडकर नगर में अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम स्थापित किया गया है। 9 जुलाई 2026 को जिला प्रशासन की ओर से मशीन का निरीक्षण कर इसके शुभारंभ की तैयारियों का जायजा लिया गया था। शुरुआत में इस मशीन से हितग्राहियों को चावल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

24 घंटे राशन लेने की सुविधा

अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम का उद्देश्य राशन वितरण को आसान, तेज और पारदर्शी बनाना है। राशन कार्डधारी अपनी सुविधा के अनुसार मशीन से चावल प्राप्त कर सकेंगे। इससे उचित मूल्य की दुकानों पर लगने वाली लंबी कतारों से राहत मिलने की उम्मीद है।

इस मशीन की क्षमता करीब 2.7 मीट्रिक टन बताई गई है। इसके संचालन में महिला स्व-सहायता समूह की भूमिका भी रहेगी। समूह की सदस्य मशीन में चावल की आपूर्ति, संचालन और जरूरत पड़ने पर हितग्राहियों की सहायता करेंगी।

दूसरे जिलों के राशन कार्डधारी भी ले सकेंगे लाभ

अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम को वन नेशन, वन राशन कार्ड व्यवस्था से जोड़ने की बात भी सामने आई है। इसके तहत दुर्ग जिले के अलावा दूसरे जिलों में निवासरत पात्र राशन कार्डधारी भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत यहां से राशन प्राप्त कर सकेंगे।

क्या है खास?

- ATM की तर्ज पर अनाज वितरण की व्यवस्था

- 24 घंटे राशन लेने की सुविधा का लक्ष्य

- लंबी कतारों से राहत

- चावल की निर्धारित मात्रा में वितरण

- राशन वितरण में पारदर्शिता बढ़ाने की कोशिश

- वन नेशन, वन राशन कार्ड के तहत लाभ की सुविधा

यानी छत्तीसगढ़ में राशन लेने का तरीका अब धीरे-धीरे बदलने जा रहा है। बैंक ATM की तरह अब “राशन ATM” से भी चावल लेने की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।

क्या आपके शहर में है green ATM ?

Tags :

Share News:

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts