Rajeev Sahu / Wed, Jul 8, 2026 / Post views : 37
रायपुर।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (छत्तीसगढ़ प्रांतीय इकाई) ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की है। सम्मेलन द्वारा जारी आदेश के अनुसार समाजसेवी विजय तायल को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा विमल अग्रवाल को प्रदेश मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके साथ ही महेश बिंदल, तारा अग्रवाल, मनोज अग्रवाल एवं राजेश अग्रवाल को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। वहीं संगठन के विस्तार को गति देते हुए बिल्हा इकाई के अध्यक्ष के रूप में प्रहलाद अग्रवाल तथा महामंत्री के रूप में सौरभ अग्रवाल की नियुक्ति की गई है। सभी पदाधिकारियों को सत्र 2026–2031 के लिए यह दायित्व सौंपा गया है।
इन नियुक्तियों की घोषणा के बाद अग्रवाल समाज में उत्साह और खुशी का माहौल है। समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।
सम्मेलन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन अग्रवाल समाज का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाला प्रमुख संगठन है। संगठन देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों में भी अपनी इकाइयों के माध्यम से सामाजिक एकता, शिक्षा, सेवा, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। सम्मेलन की प्रांतीय, जिला, युवा एवं महिला इकाइयां समाज को संगठित करने और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन पर जताए गए विश्वास पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वरिष्ठजनों, युवाओं और महिलाओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा तथा सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सेवा गतिविधियों का व्यापक स्तर पर विस्तार किया जाएगा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन