Fri, 07 Aug
Breaking News
भ्रष्टाचार पर विधानसभा में हंगामा : सदस्यों के बीच तीखी बहस से गरमाया सदन, सरकार और विपक्ष ने एक-दूसरे पर उठाए सवाल | Junior Asia Cup 2026 : भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयन, चीन में दिखाएंगी दम | : CGPSC 2021 परीक्षा मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ | NEET-UG 2026 : हर राउंड में नए सिरे से रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था, पहली सीट आवंटन सूची अगस्त के अंत तक आने की संभावना | छत्तीसगढ़ में बनेंगे 1460 गौधाम : गौ-संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल, 42 गौधामों में 5 हजार से अधिक पशुओं को मिल रहा आश्रय | handlooms की विविधता को दुनिया तक पहुंचाएं: PM मोदी : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर युवाओं से खास अपील, बोले- GRWM वीडियो बनाकर भारतीय बुनकरों को दें समर्थन | UPI Transaction Charge 2026 : PhonePe, Google Pay पर 2000 रुपये भेजने पर लगेगा चार्ज? वित्त मंत्री ने बताया पूरा सच | CGPSC SI परीक्षा विवाद : अभ्यर्थियों के नाम पर उठे सवाल, आयोग ने कहा- भ्रामक जानकारी से रहें सावधान | CG Ration ATM : छत्तीसगढ़ में ATM से मिल रहा राशन का चावल, भिलाई में शुरू हुई अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम सुविधा | Gold Rate Today : सोना ₹1.50 लाख के करीब, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें आपके शहर का ताजा रेट | भ्रष्टाचार पर विधानसभा में हंगामा : सदस्यों के बीच तीखी बहस से गरमाया सदन, सरकार और विपक्ष ने एक-दूसरे पर उठाए सवाल | Junior Asia Cup 2026 : भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयन, चीन में दिखाएंगी दम | : CGPSC 2021 परीक्षा मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ | NEET-UG 2026 : हर राउंड में नए सिरे से रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था, पहली सीट आवंटन सूची अगस्त के अंत तक आने की संभावना | छत्तीसगढ़ में बनेंगे 1460 गौधाम : गौ-संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल, 42 गौधामों में 5 हजार से अधिक पशुओं को मिल रहा आश्रय | handlooms की विविधता को दुनिया तक पहुंचाएं: PM मोदी : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर युवाओं से खास अपील, बोले- GRWM वीडियो बनाकर भारतीय बुनकरों को दें समर्थन | UPI Transaction Charge 2026 : PhonePe, Google Pay पर 2000 रुपये भेजने पर लगेगा चार्ज? वित्त मंत्री ने बताया पूरा सच | CGPSC SI परीक्षा विवाद : अभ्यर्थियों के नाम पर उठे सवाल, आयोग ने कहा- भ्रामक जानकारी से रहें सावधान | CG Ration ATM : छत्तीसगढ़ में ATM से मिल रहा राशन का चावल, भिलाई में शुरू हुई अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम सुविधा | Gold Rate Today : सोना ₹1.50 लाख के करीब, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें आपके शहर का ताजा रेट | भ्रष्टाचार पर विधानसभा में हंगामा : सदस्यों के बीच तीखी बहस से गरमाया सदन, सरकार और विपक्ष ने एक-दूसरे पर उठाए सवाल | Junior Asia Cup 2026 : भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयन, चीन में दिखाएंगी दम | : CGPSC 2021 परीक्षा मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ | NEET-UG 2026 : हर राउंड में नए सिरे से रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था, पहली सीट आवंटन सूची अगस्त के अंत तक आने की संभावना | छत्तीसगढ़ में बनेंगे 1460 गौधाम : गौ-संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल, 42 गौधामों में 5 हजार से अधिक पशुओं को मिल रहा आश्रय | handlooms की विविधता को दुनिया तक पहुंचाएं: PM मोदी : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर युवाओं से खास अपील, बोले- GRWM वीडियो बनाकर भारतीय बुनकरों को दें समर्थन | UPI Transaction Charge 2026 : PhonePe, Google Pay पर 2000 रुपये भेजने पर लगेगा चार्ज? वित्त मंत्री ने बताया पूरा सच | CGPSC SI परीक्षा विवाद : अभ्यर्थियों के नाम पर उठे सवाल, आयोग ने कहा- भ्रामक जानकारी से रहें सावधान | CG Ration ATM : छत्तीसगढ़ में ATM से मिल रहा राशन का चावल, भिलाई में शुरू हुई अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम सुविधा | Gold Rate Today : सोना ₹1.50 लाख के करीब, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें आपके शहर का ताजा रेट |

राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा स्वास्थ्य समिति में शामिल : राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संबंधी संसदीय स्थायी समिति की सदस्य नामित

Rashtriya Seva Johar / Mon, Jun 8, 2026 / Post views : 47

Share:

रायपुर l

रायपुर छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और सम्मान का विषय है कि राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा को संसद की महत्वपूर्ण स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संबंधी विभागीय संसदीय स्थायी समिति का सदस्य नामित किया गया है। राज्यसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार उनका नामांकन 3 जून 2026 से प्रभावी हो गया है। यह समिति देश की स्वास्थ्य नीतियों, स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा, जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों तथा स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विधायी और वित्तीय विषयों की गहन समीक्षा करने वाली संसद की प्रमुख समितियों में से एक मानी जाती है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संबंधी संसदीय स्थायी समिति का कार्यक्षेत्र अत्यंत व्यापक है। यह समिति स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले सभी प्रमुख विषयों की समीक्षा करती है। इसमें मंत्रालय की अनुदान मांगों (Budgetary Demands for Grants) का अध्ययन, स्वास्थ्य से जुड़े विधेयकों का परीक्षण, विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का मूल्यांकन तथा नीति सुधारों के लिए सुझाव देना शामिल है। समिति विशेषज्ञों, चिकित्सकों, नीति निर्माताओं और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से विचार-विमर्श कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करती है, जो संसद को नीति निर्माण में मार्गदर्शन प्रदान करती है।

वर्तमान में भारत का स्वास्थ्य क्षेत्र तीव्र परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। आयुष्मान भारत योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, डिजिटल हेल्थ मिशन, मेडिकल कॉलेजों और चिकित्सा सीटों में विस्तार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीकाकरण अभियान, पोषण सुधार योजनाएं तथा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार जैसे विषयों पर यह समिति महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। देश की स्वास्थ्य प्रणाली को अधिक सशक्त, समावेशी और प्रभावी बनाने में इसकी अनुशंसाएं अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती हैं।

लक्ष्मी वर्मा का इस समिति में शामिल होना छत्तीसगढ़ के लिए विशेष महत्व रखता है। इससे राज्य के ग्रामीण, वनांचल एवं आदिवासी क्षेत्रों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं, चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता, महिला एवं बाल स्वास्थ्य, पोषण तथा जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। उनके अनुभव और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता से समिति के कार्यों को भी नई दिशा मिलने की अपेक्षा है।

इस अवसर पर लक्ष्मी वर्मा ने देश के प्रधानमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व, संसदीय दल एवं संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्षेत्र में चल रहे सुधारात्मक और विकासात्मक प्रयासों को और अधिक मजबूत बनाने में वह समिति के माध्यम से सक्रिय योगदान देंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि आयुष्मान भारत जैसी विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, मेडिकल कॉलेजों का विस्तार, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का विकास तथा गरीब और वंचित वर्गों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के प्रयासों ने देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा दी है। समिति के सदस्य के रूप में वे इन प्रयासों को और प्रभावी बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगी।

इस महत्वपूर्ण दायित्व पर प्रदेश के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं तथा इसे छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधित्व को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त करने वाला निर्णय बताया है।

Tags :

Latest news

Rashtriya sewa johar news

HamarChhattisgarh24news

Swasthya & pariwar kalyan vibhag

Share News:

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts