RESHAM SAHU / Thu, Jul 16, 2026 / Post views : 24
रायपुर। भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के अवसर पर राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में भव्य रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शामिल हुए और भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने परंपरागत 'छेरा-पहरा' की रस्म निभाते हुए भगवान श्री जगन्नाथ के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

रथ यात्रा महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर परिसर "जय जगन्नाथ" के जयघोष, भजन-कीर्तन और धार्मिक उल्लास से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान के रथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा पूरे आयोजन में उत्साह और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।
इस अवसर पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात की समुचित व्यवस्था की गई, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Tags :
#governorchhattisgarh
#CMOchhattisgarh
#vishnudeosai
#DPRchhattisgarh
#jaggannathmandirraipur
#purandarmishraMLA
#brijmohanagrawal
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन