Fri, 07 Aug
Breaking News
NEET-UG 2026 : हर राउंड में नए सिरे से रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था, पहली सीट आवंटन सूची अगस्त के अंत तक आने की संभावना | छत्तीसगढ़ में बनेंगे 1460 गौधाम : गौ-संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल, 42 गौधामों में 5 हजार से अधिक पशुओं को मिल रहा आश्रय | handlooms की विविधता को दुनिया तक पहुंचाएं: PM मोदी : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर युवाओं से खास अपील, बोले- GRWM वीडियो बनाकर भारतीय बुनकरों को दें समर्थन | UPI Transaction Charge 2026 : PhonePe, Google Pay पर 2000 रुपये भेजने पर लगेगा चार्ज? वित्त मंत्री ने बताया पूरा सच | CGPSC SI परीक्षा विवाद : अभ्यर्थियों के नाम पर उठे सवाल, आयोग ने कहा- भ्रामक जानकारी से रहें सावधान | CG Ration ATM : छत्तीसगढ़ में ATM से मिल रहा राशन का चावल, भिलाई में शुरू हुई अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम सुविधा | Gold Rate Today : सोना ₹1.50 लाख के करीब, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें आपके शहर का ताजा रेट | CG Me Bhari Barish Ka Alert : छत्तीसगढ़ में 10 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली का अलर्ट | आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में FIR : माता सीता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, रायपुर में बजरंग दल का प्रदर्शन | Cricket News : वैभव सूर्यवंशी को लेकर रॉबिन उथप्पा का बड़ा बयान, कहा- सचिन से आगे निकल सकते हैं, लेकिन... | NEET-UG 2026 : हर राउंड में नए सिरे से रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था, पहली सीट आवंटन सूची अगस्त के अंत तक आने की संभावना | छत्तीसगढ़ में बनेंगे 1460 गौधाम : गौ-संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल, 42 गौधामों में 5 हजार से अधिक पशुओं को मिल रहा आश्रय | handlooms की विविधता को दुनिया तक पहुंचाएं: PM मोदी : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर युवाओं से खास अपील, बोले- GRWM वीडियो बनाकर भारतीय बुनकरों को दें समर्थन | UPI Transaction Charge 2026 : PhonePe, Google Pay पर 2000 रुपये भेजने पर लगेगा चार्ज? वित्त मंत्री ने बताया पूरा सच | CGPSC SI परीक्षा विवाद : अभ्यर्थियों के नाम पर उठे सवाल, आयोग ने कहा- भ्रामक जानकारी से रहें सावधान | CG Ration ATM : छत्तीसगढ़ में ATM से मिल रहा राशन का चावल, भिलाई में शुरू हुई अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम सुविधा | Gold Rate Today : सोना ₹1.50 लाख के करीब, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें आपके शहर का ताजा रेट | CG Me Bhari Barish Ka Alert : छत्तीसगढ़ में 10 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली का अलर्ट | आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में FIR : माता सीता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, रायपुर में बजरंग दल का प्रदर्शन | Cricket News : वैभव सूर्यवंशी को लेकर रॉबिन उथप्पा का बड़ा बयान, कहा- सचिन से आगे निकल सकते हैं, लेकिन... | NEET-UG 2026 : हर राउंड में नए सिरे से रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था, पहली सीट आवंटन सूची अगस्त के अंत तक आने की संभावना | छत्तीसगढ़ में बनेंगे 1460 गौधाम : गौ-संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल, 42 गौधामों में 5 हजार से अधिक पशुओं को मिल रहा आश्रय | handlooms की विविधता को दुनिया तक पहुंचाएं: PM मोदी : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर युवाओं से खास अपील, बोले- GRWM वीडियो बनाकर भारतीय बुनकरों को दें समर्थन | UPI Transaction Charge 2026 : PhonePe, Google Pay पर 2000 रुपये भेजने पर लगेगा चार्ज? वित्त मंत्री ने बताया पूरा सच | CGPSC SI परीक्षा विवाद : अभ्यर्थियों के नाम पर उठे सवाल, आयोग ने कहा- भ्रामक जानकारी से रहें सावधान | CG Ration ATM : छत्तीसगढ़ में ATM से मिल रहा राशन का चावल, भिलाई में शुरू हुई अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम सुविधा | Gold Rate Today : सोना ₹1.50 लाख के करीब, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें आपके शहर का ताजा रेट | CG Me Bhari Barish Ka Alert : छत्तीसगढ़ में 10 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली का अलर्ट | आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में FIR : माता सीता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, रायपुर में बजरंग दल का प्रदर्शन | Cricket News : वैभव सूर्यवंशी को लेकर रॉबिन उथप्पा का बड़ा बयान, कहा- सचिन से आगे निकल सकते हैं, लेकिन... |

आकाशवाणी रायपुर में डॉ आकांक्षा साहू का खास प्रसारण : आकाशवाणी रायपुर से 28 अप्रैल को डॉ आकांक्षा साहू का प्रसारण, महिलाओं में बढ़ते कैंसर के कारण व बचाव पर चर्चा

Rashtriya Seva Johar / Fri, Apr 24, 2026 / Post views : 244

Share:

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित आकाशवाणी केंद्र से 28 अप्रैल 2026, मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे सुप्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन डॉ आकांक्षा साहू का विशेष प्रसारण होगा। “डॉक्टर के सलाह” कार्यक्रम के अंतर्गत “घर आंगन” शीर्षक से प्रसारित इस कार्यक्रम में महिलाओं में बढ़ते कैंसर के कारण, लक्षण और उसके निवारण पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

यह प्रसारण एम डब्ल्यू 981 केएचजेड, एफ एम 101.6 मेगाहर्ट्ज एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से भी सुना जा सकेगा।

डॉ आकांक्षा साहू, जो कि अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष भी हैं, ने देशभर में आयोजित कई राष्ट्रीय स्तरीय मेडिकल कॉन्फ्रेंस में सर्वाइकल कैंसर विषय पर अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने वर्ष 2023 में हैदराबाद, 2024 में पांडिचेरी (जिपमर), जनवरी 2025 में भुवनेश्वर तथा रायपुर सहित कई स्थानों पर महिलाओं से जुड़ी बीमारियों और उनके बचाव पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है।

उन्होंने सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं के टीकाकरण को अनिवार्य बताते हुए इस दिशा में केंद्र सरकार द्वारा बजट सत्र में लिए गए निर्णय की सराहना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

डॉ साहू ने महिलाओं से अपील की है कि वे स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और सेनेटरी पैड का नियमित उपयोग करें। साथ ही उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से महिलाओं को हर माह निशुल्क सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई है।

समाज सेवा के क्षेत्र में भी डॉ आकांक्षा साहू सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने जशपुर, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, भाटापारा, बेमेतरा और बलौदा बाजार सहित कई जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं शिक्षा जागरूकता अभियान चलाए हैं। उनके द्वारा सैकड़ों निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए हैं, जिनसे हजारों लोगों को लाभ मिला है।

इन शिविरों में दवाइयों के साथ-साथ जरूरतमंदों को निशुल्क चश्मा, वॉकर और अन्य आवश्यक सामग्री भी वितरित की गई है। वे सोशल मीडिया, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक के माध्यम से भी लगातार स्वास्थ्य संबंधी जानकारी साझा करती रहती हैं।

डॉ आकांक्षा साहू को समाज सेवा और स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए “दैनिक नई दुनिया नायिका सम्मान 2026” सहित कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। इसके अलावा उन्हें समाज गौरव रत्न अलंकरण, स्व. बंशीलाल शर्मा स्मृति विभूति अलंकरण तथा अन्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी सम्मानित किया गया है।

वे नशा मुक्ति अभियान “नशा ही नाश का जड़ है” के माध्यम से समाज में जागरूकता फैला रही हैं और युवाओं को कैरियर मार्गदर्शन भी प्रदान करती हैं। मरीजों से छत्तीसगढ़ी भाषा में संवाद कर उन्हें सहज और प्रभावी काउंसलिंग देना उनकी विशेष पहचान है।

आगामी प्रसारण से महिलाओं और आमजन को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने की उम्मीद है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts