नई दिल्ली।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र बघेल ने आज नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष से शिष्टाचार मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक गतिविधियों, जनसरोकारों तथा कांग्रेस संगठन को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने के विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने संगठनात्मक विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा सामाजिक न्याय, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प को लेकर विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर जितेंद्र बघेल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों और समावेशी राजनीति के सशक्त पुरोधा हैं। उनके अनुभवी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी देशभर में संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होकर जनता की आवाज़ को प्रभावी ढंग से उठाती रहेगी।
Tags :
Rashtriya sewa johar news
HamarChhattisgarh24news
#Jitendra baghel
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन