Sat, 08 Aug
Breaking News
बांकी मोंगरा में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल : सड़क उखड़ी, भवनों में दरारें; जनता ने मांगा जवाब | FSSAI Energy Drink Label : FSSAI ने हाई-कैफीन वाले पेय पर ‘Energy Drink’ लेबल को लेकर सख्ती बढ़ाई है। कंपनियों की 90 दिन की समयसीमा बढ़ाने की मांग खारिज, राज्यों में कार्रवाई शुरू। | भूपेश बघेल सुप्रीम कोर्ट : पाटन विधानसभा चुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल को नहीं दी राहत। | Bastar Culture : बस्तर की जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को राष्ट्रपति भवन में सम्मान मिला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से 209 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। | CG Teachers TET : छत्तीसगढ़ के करीब 75 हजार शिक्षकों के लिए TET को लेकर बड़ा अपडेट है। बिना TET वाले शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक परीक्षा पास करनी होगी। | CG Tracer Answer : अनुरेखक (सिविल) WRDT26 परीक्षा की मॉडल उत्तर कुंजी जारी, अभ्यर्थी CGSSB की वेबसाइट से कर सकते हैं डाउनलोड | CG Power Company Vacancy 2026 : छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर होगी भर्ती, जानिए कौन-कौन से पदों पर होंगी नियुक्तियां | India 100 Percent Tariff : भारत समेत 5 देशों पर लग सकता है 100% तक अतिरिक्त शुल्क, सीनेट से बिल पास; अब हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की मंजूरी बाकी | कर्नाटक में खेती का डिजिटल सर्वे शुरू : सरकार ने Composite Digital Crop Survey लॉन्च किया | मुंगेली में बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला BEML : स्थानीय युवाओं को रोजगार और तकनीकी प्रशिक्षण के अवसर मिलने की उम्मीद | बांकी मोंगरा में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल : सड़क उखड़ी, भवनों में दरारें; जनता ने मांगा जवाब | FSSAI Energy Drink Label : FSSAI ने हाई-कैफीन वाले पेय पर ‘Energy Drink’ लेबल को लेकर सख्ती बढ़ाई है। कंपनियों की 90 दिन की समयसीमा बढ़ाने की मांग खारिज, राज्यों में कार्रवाई शुरू। | भूपेश बघेल सुप्रीम कोर्ट : पाटन विधानसभा चुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल को नहीं दी राहत। | Bastar Culture : बस्तर की जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को राष्ट्रपति भवन में सम्मान मिला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से 209 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। | CG Teachers TET : छत्तीसगढ़ के करीब 75 हजार शिक्षकों के लिए TET को लेकर बड़ा अपडेट है। बिना TET वाले शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक परीक्षा पास करनी होगी। | CG Tracer Answer : अनुरेखक (सिविल) WRDT26 परीक्षा की मॉडल उत्तर कुंजी जारी, अभ्यर्थी CGSSB की वेबसाइट से कर सकते हैं डाउनलोड | CG Power Company Vacancy 2026 : छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर होगी भर्ती, जानिए कौन-कौन से पदों पर होंगी नियुक्तियां | India 100 Percent Tariff : भारत समेत 5 देशों पर लग सकता है 100% तक अतिरिक्त शुल्क, सीनेट से बिल पास; अब हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की मंजूरी बाकी | कर्नाटक में खेती का डिजिटल सर्वे शुरू : सरकार ने Composite Digital Crop Survey लॉन्च किया | मुंगेली में बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला BEML : स्थानीय युवाओं को रोजगार और तकनीकी प्रशिक्षण के अवसर मिलने की उम्मीद | बांकी मोंगरा में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल : सड़क उखड़ी, भवनों में दरारें; जनता ने मांगा जवाब | FSSAI Energy Drink Label : FSSAI ने हाई-कैफीन वाले पेय पर ‘Energy Drink’ लेबल को लेकर सख्ती बढ़ाई है। कंपनियों की 90 दिन की समयसीमा बढ़ाने की मांग खारिज, राज्यों में कार्रवाई शुरू। | भूपेश बघेल सुप्रीम कोर्ट : पाटन विधानसभा चुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल को नहीं दी राहत। | Bastar Culture : बस्तर की जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को राष्ट्रपति भवन में सम्मान मिला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से 209 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। | CG Teachers TET : छत्तीसगढ़ के करीब 75 हजार शिक्षकों के लिए TET को लेकर बड़ा अपडेट है। बिना TET वाले शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक परीक्षा पास करनी होगी। | CG Tracer Answer : अनुरेखक (सिविल) WRDT26 परीक्षा की मॉडल उत्तर कुंजी जारी, अभ्यर्थी CGSSB की वेबसाइट से कर सकते हैं डाउनलोड | CG Power Company Vacancy 2026 : छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर होगी भर्ती, जानिए कौन-कौन से पदों पर होंगी नियुक्तियां | India 100 Percent Tariff : भारत समेत 5 देशों पर लग सकता है 100% तक अतिरिक्त शुल्क, सीनेट से बिल पास; अब हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की मंजूरी बाकी | कर्नाटक में खेती का डिजिटल सर्वे शुरू : सरकार ने Composite Digital Crop Survey लॉन्च किया | मुंगेली में बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला BEML : स्थानीय युवाओं को रोजगार और तकनीकी प्रशिक्षण के अवसर मिलने की उम्मीद |

Bilaspur News : बिलासपुर में बड़ा हादसा टला: पुल धंसते ही बीच में फंसी पुष्पराज बस, सभी यात्री सुरक्षित

Simran Mallick / Mon, Aug 3, 2026 / Post views : 36

Share:

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कोटा ब्लॉक के ग्राम बांसाझाल स्थित रतनपुर–गौरेला-पेंड्रा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-45) पर एक पुल अचानक धंस गया। उसी समय पेंड्रा से बिलासपुर जा रही पुष्पराज बस पुल से गुजर रही थी। पुल का एक हिस्सा धंसने से बस बीच पुल पर फंस गई और उसका अगला हिस्सा नीचे की ओर झुक गया। चालक की सूझबूझ से समय रहते बस रोक दी गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

चालक की सतर्कता से बची यात्रियों की जान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस जैसे ही पुल पर पहुंची, अचानक तेज आवाज के साथ पुल में दरार आ गई और उसका एक हिस्सा धंस गया। बस कुछ देर तक पुल पर ही फंसी रही, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चालक ने तत्काल बस रोककर स्थिति को संभाला और संभावित बड़े हादसे को टाल दिया।

20 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। बस में सवार करीब 20 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया। पुल धंसने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग प्रभावित

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह राष्ट्रीय राजमार्ग मध्यप्रदेश के शहडोल, अनूपपुर तथा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले को बिलासपुर और रतनपुर से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। इस सड़क से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। पुल क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है।

ग्रामीणों ने पुल की तत्काल तकनीकी जांच और स्थायी मरम्मत की मांग की है।

NH-45 पर यातायात बंद, मरम्मत कार्य शुरू

प्रशासन के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग-45 के अधिकारी और तकनीकी दल मौके पर पहुंच चुके हैं। पुल की मरम्मत और यातायात बहाल करने का काम शुरू कर दिया गया है। सुरक्षा को देखते हुए फिलहाल इस मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया है।

प्रशासन ने जारी किए वैकल्पिक मार्ग

यातायात पुलिस ने यात्रियों और वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग जारी किए हैं।

छोटी गाड़ियां और छोटी बसें

  • रतनपुर → बांसाझाल से पहले दाहिनी ओर → बारीडीह बस्ती → मुख्य मार्ग → गौरेला-पेंड्रा

अन्य वैकल्पिक मार्ग

  • रतनपुर → शनिचरी चौक → जूना शहर → जोगीपुर चौक → अमाली → कंचनपुर → बेलगहना रोड

  • रतनपुर → कोटा → बेलगहना → पेंड्रा

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सुरक्षा के मद्देनजर केवल निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें और पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts