RESHAM SAHU / Mon, Jul 13, 2026 / Post views : 32
बलौदाबाजार। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जिला अस्पताल एवं आधुनिक फिजियोथेरेपी सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का जायजा लेकर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, साफ-सफाई, दवा वितरण, चिकित्सकीय व्यवस्था तथा कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की विस्तार से समीक्षा की।
कलेक्टर ने सामान्य ओपीडी, आईपीडी, इंटीग्रेटेड पब्लिक लैब, मातृ एवं शिशु अस्पताल, पोषण पुनर्वास केंद्र, फिजियोथेरेपी सेंटर और पंचकर्म केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में बढ़ती ओपीडी और लैब जांचों की संख्या पर संतोष जताते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल में एमआरआई मशीन की स्थापना की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा प्रथम तल पर संचालित पंचकर्म केंद्र को पूर्ण रूप से सक्रिय करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्य अधिकारियों को मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार, समय पर उपचार और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा।
कलेक्टर ने कहा कि आम नागरिकों को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, आवश्यक चिकित्सा उपकरणों के रखरखाव तथा मरीजों की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं अस्पताल प्रबंधन भी उपस्थित रहे।
Tags :
#कलेक्टर बलौदा बाजार - भाटापारा
#CMHOBALODABAZAR-BHATHAPARA
#districthospitalbalodabazar
#healthdepartmentchhattisgarh
#publicrelationdepartmentchhattisgarh
#kuldeepsharmacollectorbalodabazar
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन